Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के प्रशासनिक भवन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे किसान,भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

किसानों की समस्याओं और किसानों के संगठन को मज़बूत बनाने की  उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने रणनीति तैयार की है।रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब किसान गन्ने की फसलों से निपट चुके हैं ऐसे में अब संगठन को  गांव गांव तक मज़बूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।  किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही से भी किसान बेहद गुस्से में हैं किसानों का आरोप है कि जहां किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला हुआ उस राज्य में भाजपा की सरकार है।

राकेश टिकैत पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की है।इस दौरान  उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें  किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है। सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं  अगर समय रहते सरकार ने किसानो के हित में कोई ठोस निर्णय ना लिया तो उत्तराखण्ड किसान मोर्चा बड़े  पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर  होना पड़ेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369