आरिफ नियाज़ी
रुड़की श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस पर श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में बैंड बाजों और अलग अलग तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान दिगम्बर जैन मंदिर आदर्शनगर में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।इस मौके पर श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा सच्चाई का मार्ग अपनाया आज सभी लोगों को भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने इस दुनिया को पांच संदेश दिए अगर उनके बताए हुए रास्ते पर चलें तो सभी समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकता है। अनिल कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने सच के रास्ते पर चलने का संदेश दिया जिस पर चलकर सभी परेशानियों का हल हो सकता है।उन्होंने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया जैन समाज के अलावा सभी समाज के लोगों को भगवान महावीर के रास्ते पर चलने की ज़रूरत है। श्री दिगम्बर जैन समाज केअध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनाव की जिंदगी में भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलने से सभी मुश्किलों और कष्टों का निवारण होता है।
इस मौके पर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान महावीर के अनुयाई दिखाई दिए।इस दौरान अतुल जैन ने कहा कि जिओ और जीने दो का संदेश भगवान महावीर ने दिया उस पर सभी को चलना चाहिए। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन समाज के उप प्रधान प्रदीप कुमार जैन मंत्री अवनीश कुमार जैन उप मंत्री भूपेंद्र जैन इंदौरी कोषाध्यक्ष सुभाष चंद जैन लेखा निरीक्षक नवनीत कुमार जैन प्रदीप जैन अरिंजय जैन पुरुषोत्तम कुमार जैन मुकेश कुमार जैन मनोज जैन सुभाष चंद जैन सुधीर जैन अतुल जैन सुनील कुमार जैन विकास जैन वरुण जैन अमन जैन अंकुर जैन उमंग जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला