शामिक
रुड़की में रोडवेज बस स्टैंड के पास तहसील परिसर के सामने शुद्ध वैष्णो ढाबा खोला गया है जिसमें बेहद मुनासिब रेट पर शुद्ध भोजन हर समय उपलब्ध रहेगा ।इस शुद्ध वैष्णो ढाबे का उदघाटन किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार द्वारा किया गया। इस मौके पर सेठपाल परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास रोज़गार की बेहद कमी है इसलिए बेरोज़गार युवा अपना स्वयं का रोज़गार स्थापित करें और प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें।
उन्होंने कहा कि रुड़की शहर तेज़ी से विकास कर रहा है रोडवेज के पास शुद्ध वैष्णव ढाबा खुलने से लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए अब दिन रात शुद्ध भोजन उपलब्ध रहेगा।इस मौके पर ढाबा स्वामी बिजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि कम मूल्य पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर मगन सिंह पंवार,यतेंद्र कुमार,बिजेंद्र सिंह पंवार, और रक्षित आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला