आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की की भगवानपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाए हुए हैं आज पुलिस ने शाहपुर गांव निवासी अखलाक को इल123.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है ।आरोपी के पास से पुलिस को 13 हज़ार 300 रुपये और डिजिटल कांटा भी बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।पकड़ी गई स्मैक की कीमत बाज़ार में 10 लाख से अधिक बताई जा रही है ।फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी अखलाक का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। इतना ही नहीं आरोपी ने स्मैक कहाँ से खरीदी पुलिस इसकी भी जांच करने में जुटी है।
दरअसल पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि खुबबनपुर भगवानपुर निवासी अलीम और उसका छोटा भाई गफ्फरी जो कब्रिस्तान शाहपुर के पास रहता है उसी से उसने स्मैक खरीदी थी ।जिसको छोटी-छोटी बिट बनाकर आस-पास के गांव में बेचने लगा। जो नगदी पुलिस को बरामद हुई है वह भी बेची गई स्मैक की थी। वहीं इस बाबत एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध स्मैक के साथ अखलाक को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 123. 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
वही भगवानपुर पुलिस को एसएसपी हरिद्वार ने सराहनीय कार्य करने पर ढाई हजार के इनाम देने की घोषणा भी की है।इस दौरान मंगलौर सी ओ पंकज गैरोला, एस ओ पी डी भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला