Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ में नशे के खिलाफ उतरे सूफी संत, पुलिस को करेंगे पूरा सहयोग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर शरीफ में आल इंडिया सूफी संत परिषद की ओर से क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे  नशा विरोधी सप्ताह के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।इमामुल  अम्बिया कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम में पहुंचे कलियर थाना प्रभारी  धर्मेंद्र राठी ने विश्वास दिलाया कि नशे के ख़िलाफ़ पूरी ततपरता से पुलिस अभियान चलाएगी जिसमें आम नागरिकों का सहयोग मिलना बेहद ज़रूरी है।

इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय सचिव और  अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि पीरान कलियर शरीफ एक मुकद्दस और विश्व विख्यात सरज़मींन है मगर अफसोस यहां पर हर तरह के अपराध  तेज़ी से बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है।इस पर जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं के सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

परिषद की ओर से इमामुल अम्बिया कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में तकरीर करते हुए लखनऊ के मौलाना सयैद गुलज़ार इस्माइल वास्ती ने कहा आज दुनिया में अमन, शांति और विश्व बंधुत्व की बहुत ज़रूरत है जो नबी के उसूलों पर चल कर ही प्राप्त किये जा सकते है।
इस अवसर पर एस ओ कलियर धर्मेंद्र राठी ,मौलाना ज़ाकिर साबरी, मुफ़्ती सलीम इलाहाबादी, मुफ़्ती शहज़ाद देहरादून, कारी यामीन बाजपुर,कारी फ़िरोज़,मौलाना नूरी, इमाम मस्जिद साबरी हाफ़िज़ सऊद, मौलाना दिलशाद काशीपुर, आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना ज़ाकिर साबरी ने की जबकि संचालन एडवोकेट नईम सिद्दीकी ने किया।
इस अवसर पर कार्यकम संयोजक शेख मेहताब साबरी, राव इनाम साबरी, पीरजी आफताब,मुस्तफा त्यागी,खालिद साबरी, राव वाजिद अली,कारी यामीन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369