आरिफ़ नियाज़ी
-देश में लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज शाम दर्जनों गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल,डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तभी से देश का हर वर्ग के लोग बेहद परेशान है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
आम आदमी को इस महंगाई की मार ने पीछे धकेल दिया है।आज देश के हर वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं लेकिन सरकार को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है। वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज भाजपा के लोग झूठ बोलकर देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं हरिद्वार की जनता ने इस बार भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। महंगाई और भरस्टाचार भाजपा की देन है जिसमे देश की जनता को जीना दूभर हो गया है।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की इस निकम्मी सरकार के कारनामो को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की रोज़ मर्रा की ज़िंदगी मे इस्तेमाल होने वाली ज़रूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ऋतु कंडियाल,कांग्रेस नेता आशीष सैनी, एडवोकेट मुबशिर, जुबेर अहमद शकील अहमद ,मकसूद अहमद मनोज जैन लवी त्यागी, रईस अहमद, शकील अहमद ,मोहम्मद सलमान, सुशील कुमार कश्यप, जाकिर भाई कलीम सलमानी चौधरी हेमेंद्र पंकज सोनकर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला