Jan Mudde

No.1 news portal of India

शेखपुरी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती, प्रमुख समाज सेवी फराह शब्बू ने किया शोभा यात्रा का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के शेखपुरी में संत रविदास की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शहर भर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर  शोभा यात्रा के साथ चल रहे संत रविदास समिति का प्रमुख समाज सेवी शेखपुरी निवासी  फराह शब्बू और मुस्तकीम मलिक ने फूल मालाओं से  ज़ोरदार स्वागत किया।इस दौरान शब्बू भी शोभायात्रा का स्वागत करते नज़र आए। इस मौके पर  फराह शब्बू ने कहा कि संत रविदास ने एकता का संदेश देते हुए  उन्होंने अपने समाज को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दिया।

संत रविदास को आज पूरा देश उनकी जयंती पर याद करता है।उन्होंने कहा कि संत समाज मे संत रविदास जी का अलग ही महत्त्व है उन्होंने अपने समाज को एकजुट करने और आगे बढ़ाने पर पूरा जोर दिया।संत रविदास ने समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया। इस मौके पर  ढोल नगाड़ों के साथ चल रही झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा और महिलाएं थिरकती नज़र आए। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी फराह शब्बू द्वारा शोभा यात्रा में चल रहे लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

उन्होंने शोभा यात्रा का फूलमाला और ढोलनगाड़ो से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर मुस्तकीम मलिक, नवाज़,फरीद,सनव्वर, मनव्वर,खुर्शीद,शारिक,अरविंद प्रधान,गिरवर प्रधान,और शब्बू भाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369