Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम का दावा उन्हें जिताएंगे साइलेंट वोटर

Spread the love

13 फरवरी चुनाव से ठीक एक दिन पहले डोर टू डोर जाकर जनता से रूबरू होते हुए कलियर प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ने मीडिया कर्मियों के पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि कलियर में आम आदमी पार्टी की जीत निश्चित है ।उनके सभी वोटर अभी साइलेंट मोड में हैं, वह बिना शोर-शराबा किये इस बार अपने भविष्य की बेहतरी के लिए झाड़ू को जिताएंगे। उनके सर्वे के अनुसार कलियर की जनता इस बार अपने क्षेत्र के पुराने नेताओं के भ्रष्टाचार का जवाब आप को वोट देकर देने वाली है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उनके राजनैतिक गणित के अनुसार मुकाबला चार पार्टियों में होने की वजह से भी सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही फायदा मिलेगा, इसलिए शादाब फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं ।उन्होंने बताया कि कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को भी यही गणित सोने नहीं दे रहा है ।विधायक फुरकान ने तो कुछ दिन पहले इसी डर के कारण अपना एक अन्य कार्यालय आप कार्यालय के ठीक सामने ही खोल दिया है ।जिससे वह शादाब के क्रिया कलापो पर नज़र रख सकें

शादाब का कहना है कि वह खुद तो घर घर जा ही रहे हैं बल्कि क्षेत्र के हजारों लोग भी उनके कार्यालय पर उनसे मुलाकात कर उन्हें जीत का भरोसा दिला कर गए हैं ,इसलिए उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है ।कल शादाब ने कलियर,बढ़ेरी, शांतरशाह, खादर के नौ गांव, मलदासपुर माजरा, दौलतपुर, धनोरी, धनोरा, इमलीखेड़ा और सुनहरा आदि गांव का दौरा किया उनके साथ रोबिन ,अंजलि ,लक्ष्मी, अजय शमीम अहमद जावेद आजम शाहिद ,मयंक भारद्वाज, अनुज भारद्वाज ,अरुण आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369