आम आदमी पार्टी कलियर प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम में शनिवार को मीडिया संबोधन में शपथ पत्र पेश किया ।उन्होंने शपथ पत्र के जरिए जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वह अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को सत्ता में आने के बाद पूरी निष्ठा से निभाएंगे यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो जनता उन पर मुकदमा चला सकती है। शादाब ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी।वो डोर टू डोर वोट मांगने जिधर भी जाते लोगों का कारवां उनके साथ हो जाता।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
शादाब आलम ने कलियर पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उन्हें कलियर में डोर टू डोर जाने से रोका गया जबकि एक और विधायक फुरकान का पूरा जुलूस निकलने दिया गया वहीं एक दिन पहले भी इमली खेड़ा में भाजपा वालों ने भी उनके कैंपेन में खलल डालने की कोशिश की थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आम आदमी पार्टी के बढ़ते रुतबे से बौखला कर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया की इस बार पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता में आएगी जनता इस बार बहुत बड़ा बदलाव करने वाली है। डोर टू डोर कैंपेन में कल कलियर, महमूदपुर,मधूतपुर ,इमाम साहब कॉलोनी, मुकरपुर का दौरा किया ।दौरे में आसिफ निक्की अंजली लक्ष्मी सोनकर फैजल रॉबिन मयंक बिस्मिल आरिफ मेहरबान तौफीक इकबाल महेश राजकुमार यादव अनूप आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला