Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में रेखा सैनी ने किया अपना प्रचार तेज़,शेर सिंह राणा ने मांगे वोट

Spread the love

शामिक

उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान का समय नजदीक आ रहा है  वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में बड़ी मजबूती के साथ डटे  हुए हैं ।इस बार उत्तराखंड में शेर सिंह राणा की पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य भी 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिनमें लक्सर और हरिद्वार ग्रामीणविधानसभा  भी शामिल है। हरिद्वार ग्रामीण पर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य ने रेखा सैनी को उम्मीदवार बनाया है जो पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है ।रेखा सैनी घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रही है। रेखा सैनी प्रमुख समाज सेवीका भी है जो जनता के बीच रहकर गरीबों की मदद भी कर चुकी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस बार शेर सिंह राणा की पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में उनकी पार्टी ने कई आंदोलन किए हैं बेरोजगारी उत्तराखंड में प्रमुख  मुद्दा है जिसे लेकर राष्ट्रवादी जनलोक  सत्य   पार्टी  कई बार आंदोलन भी कर चुकी है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को लोगों ने भली-भांति देख लिया है लेकिन इस बार राष्ट्रवादी जनलोक  पार्टी सत्य के बिना प्रदेश में किसी भी दल की कोई सरकार नहीं बनेगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा है हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अगर यही हालात चलते रहे तो आने वाले समय में हालात और भी खराब  जाएंगे।

इसलिए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रवादी लोकजन  पार्टी को जीता कर विधानसभा में भेजें ताकि क्षेत्र के  विकास की  नई इबारत लिखी जा सके। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण से राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की प्रतियाशी रेखा सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनका मकसद केवल और केवल विकास करना रहा है विकास को प्राथमिक देना ही उनका मकसद है।

अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी ।रेखा सैनी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से जनता से जुड़ी है इस बार जनता उन्हीं को मौका देगी।रेखा ने कहा कि  भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं भाजपा और कांग्रेस के बहकावे  में अब जनता आने वाली नहीं है ।अब समय आ गया है कि हरिद्वार ग्रामीण जनता राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य को वोट देकर विधानसभा में भेजने का  काम करें इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ शेर सिंह राणा और रेखा सैनी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369