शामिक
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी पूरी मेहनत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं ।झबरेड़ा विधानसभा के डेलना गांव पहुंचे समलखां से कांग्रेस विधायक और पंजाब के कांग्रेस प्रभारी चौधरी धर्म सिंह छोक्कर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर सत्ता पर काबिज़ हुई है ।लोगों को 15 लाख के झूठे वायदे और सपने दिखाकर भाजपा सत्ता में आई भाजपा ने देश की जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है।प्रदेश की जनता भी परिवर्तन चाहती है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
छोक्कर ने कहा की उत्तराखण्ड में भाजपा ने तीन तीन सीएम बदले लेकिन तीनो ही नाकाम रहे इस बार अपना वोट देते समय कतई भी लापरवाही ना बरते और भाजपा को सबक सिखाने का काम करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने सिवाए महंगाई और भ्र्ष्टाचार के कुछ नहीं दिया हर वर्ग के लोग इस सरकार में परेशान रहे लेकिन अब भाजपा को सबक सिखाने का समय आया है जिसमे उसे करारा जवाब देना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी यशवीर ने लोगों से झबरेड़ा से कांग्रेस प्रतियाशी वीरेंद्र जात्ति को जिताने की अपील करते हुए कहा कि वीरेंद्र जात्ति युवा और काबिल युवक है जो राजनीति में आया है। जिस पर क्षेत्र की जनता ने भी अपना भरोसा जताया है।इस मौके पर कांग्रेस प्रतियाशी वीरेंद्र जाती ने भी भाजपा पर प्रदेश की जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने जनता से वोट की अपील की।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी, चौधरी योगेश कुमार, चौधरी विजेंद्र सिंह ,चौधरी लोहार सिंह, विजयपाल चौधरी ,चौधरी वेदपाल सिंह ,शकुन पवार,मेघराज, बरखा देवी, विजयपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमर आलम, प्रधान याकूब आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला