आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी चुनाव में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं खानपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है ।उन्होंने लोगों से इस बार कांग्रेस को जिताने की अपील की है ।नगला इमरती गांव पहुंचे सुभाष चौधरी ने लोगों से आभार करते हुए कहा कि इस बार खानपुर की जनता परिवर्तन चाहती है और परिवर्तन इस बार होकर रहेगा ।उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में खानपुर विधानसभा में कोई विकास नहीं हुआ जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग भाजपा और बसपा को सबक सिखाएं और कांग्रेस को वोट दें।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान नगला इमरती पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़े पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुभाष चौधरी ने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें इस बार विधानसभा में भेजा तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा और क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बसपा के लोग क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और झूठे वादे झूठे सपने दिखा कर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं ।जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण आम जनता बेहद निराश है और इस बार उत्तराखंड में भी परिवर्तन की बयार चल चुकी है ।इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला