आरिफ़ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ से परंपरागत रूप से दरगाह के खादिम हैदर बाबा अपने सैंकड़ो से अधिक सहयोगियों के साथ झंडा लेकर अजमेर शरीफ के लिए पैदल रवाना हो गये उक्त झंडा 69 दिन में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचता है और यह परंपरा हैदर बाबा पिछले 23 साल से अंजाम दे रहे हैं ।इस साल में वह तीसरी बार अजमेर शरीफ गए है ।गौरतलब है कि उक्त परंपरा ख्वाजा गरीब नवाज के प्रमुख शिष्य हजरत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी द्वारा शुरू की गई थी हजरत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी द्वारा झंडा दिल्ली से लेकर पैदल अजमेर शरीफ ले जाया गया था उसी परंपरा के अनुसार आज भी उनके हजारों अनुयाई और मलंग अपने अपने गंतव्य से झंडा लेकर अजमेर शरीफ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में हाजिर होते हैं
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उसी क्रम में आज हैदर बाबा अपने 25 सहयोगियों के साथ आज साबिर पाक की दरगाह से झंडा लेकर रवाना हो गए यह झंडा 25 दिन में अजमेर शरीफ पहुंच जाएगा और साबिर पाक ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में चढ़ाया जाएगा और गरीब नवाज के तमाम अनुयाई और मलंग दरगाह पर झंडा पेश करते हुए अपने देश और प्रदेश की तरक्की की दुआएं करेंगे इतना ही नही कोरोना जैसी माहमारी से बचाव और उस बीमारी के खात्मे की दुआएं करेंगे। आज कलियर से रूड़की की सड़कों पर जाते हुए सभी मलंग हक साबिर या साबिर के नारों के साथ अजमेर शरीफ के लिए रवाना हो गये।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला