आरिफ़ नियाज़ी
नारसन के ठसका गांव में लाइनमैन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि लाइनमैन की मौत हाईटेंशन की चपेट में आने से हो सकती है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाईनमैन के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। मर्तक लाईनमैन धर्मेंद्र पुत्र रणवीर मंगलौर के कुरड़ी का निवासी था जो ठेकेदार के द्वारा ऊर्जा निगम में मंगलौर में लाईनमैन का कार्य कर रहा था । देर शाम वह ठसका गांव गया था जहां एक पास के ही ईंट भट्ठे के पास उसका शव पड़ा मिलाहै ।जिसकी सूचना किसी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाईनमैन के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने मर्तक के परिजनों को सूचना दे दी है वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। वहीं सम्बंधित ठेकेदार मौके से फरार है जिससे ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार संपर्क करने में जुटे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला