आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के भगवानपुर चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इतना ही नहीं मौके पर पहुंची 108एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लेकर रूड़कीं सिविल अस्पताल में ले ज़ा रही एम्बुलेंस की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि चार घायल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किये गए है जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल चुड़ियाला गांव निवासी अजय पुत्र त्रिभुवन, विपिन पुत्र लहरी ,भानु पुत्र संदीप ,शाम के समय एक कंपनी से काम करके अपने घर एक बाइक पर वापस लौट रहे थे जैसे ही वह खेलपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें चुड़ियाला गांव निवासी अजय कुमार पुत्र त्रिभुवन की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दो घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जबकिं विपिन पुत्र लहरी की गंभीर हालत बनी हुई है वही दो बाइक सवार चुड़ियाला रोड पर आमने-सामने की टक्कर में घायल हो गए जिन्हें रुड़की की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है
दोनों घायल बिहार जिला औरैया के निवासी है जो एक दवाई कंपनी में मजदूरी करते हैं घायलों में कादिर पुत्र शब्बीर और मतीन पुत्र जाफर शामिल है सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है फिलहाल मृतक के परिजनों को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सूचना दे दी है जिसके बाद मर्तक के परिजन सिविल हॉस्पिटल मेंपहुंच चुके हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला