Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के अशोकनगर ढंढेरा में पत्रकार उमेश कुमार शर्मा के आमंत्रण पर पहुंचे टीवी स्टार राघव जुयाल,युवाओं और महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

ढंडेरा अशोकनगर में टीवी स्टार राघव जुयाल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी जिसमे टीवी स्टार राघव जुयाल ने डांस के साथ साथ लोगों को  सम्बोधित करते हुए उमेश शर्मा  के समर्थन करने की लोगों से अपील भी की।इस दौरान राघव ने कहा कि उमेश कुमार को में  चाचा कहता हूँ जिन्होंने मुझे बचपन मे  मुझे गोद मे खिलाया है। राघव ने युवाओं से भी संवाद करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रक्रति का नियम है युवाओं को परिवर्तिन का साथ देना चाहिए। परिवर्तन में ही प्रगति है। इस मौके पर ढंढेरा की सभी कॉलोनी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर इंटरनेशनल रस्साकशी खिलाड़ी पल्लवी जोशी , इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत की माता को समनानित भी किया गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वहीं गढ़वाली और कुमाउनी गानों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस बीच ख़ानपुर विधानसभा क्षेत्र में पत्रकार उमेश कुमार ने क़ई ऐसे काम धरातल पर करके दिखाए हैं जो वर्षों से नही हो पाए थे। मिलापनगर ढंढेरा में गंदे तालाब की समस्या से जनता को निजात दिलाई , पासापुर औऱ कुडी नेतवाला में पुल निर्माण , दल्लावाला में हजारों बीघा जमीन बचाने के लिए कार्य चल रहा है।

वहीं आपको बता दें कि राघव जुयाल ने उमेश कुमार के साथ मिलकर कोविड काल मे उत्तराखंड के दुर्गम पाहाड़ी इलाको में जाकर राहत सामाग्री पहुंचाई थी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369