Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के होटल सेंट्रम में भी ढोल नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ हुआ पूर्व सीएम हरीश रावत और गणेश गोदियाल का ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सेंट्रम होटल में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया ।इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंस राज सचदेवा रहे जिन्होंने होटल में सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर दिल्ली से लौटे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनका मकसद कांग्रेस को एकजुट कर मज़बूत करना है अब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है उन्होंने कहा कि भाजपा ने महगाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आलम यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर तबके के लोग बेहद परेशान है जिसकी वजह से अब कांग्रेस पार्टी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित करेगी और जनता से सीधे संवाद किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर महिलाओं के लिये अलग  से योजना बनाएगी। और 21 तरह की पेंशन की योजनाएं चलाई जाएंगी।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखण्ड में  पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं

अब आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम कौन होगा इसका निर्णय विधायक लेंगे जो भी विधायक बनकर आएंगे उनको मुख्यमंत्री तय करना होगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें होटल सेंट्रम के मालिक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंस राज सचदेवा ने पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का फूल मालाओं और आतिशबाजी से होटल में पहुंचने पर स्वागत किया।

इस मौके पर जहां पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा,कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व चेयरमैन कुनाल सचदेवा, एडवोकेट ममतेश  शर्मा, रजनीश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, आशीष सैनी ,रश्मि चौधरी, चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट,राम सिंह सैनी, श्री गौड़, श्रीगोपाल नारसन,प्रमोद जौहर,कोंग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर मुबशिर अली,कॉंग्रेस नेता सुभाष वर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369