मोहम्मद शामिक
रूड़कीं के मंगलोर के मलकपुरा में पहुंचे भारतीय किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी और उनके साथियों का ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत हुआ ।इस दौरान भारतीय किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को किसानों ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया है ये देश किसान प्रधान देश है लेकिन इस देश मे किसान ही सबसे अधिक परेशान है।उन्होंने कहा कि अब देश का किसान एक जुट हो चुका है किसानों के तमाम संगठन किसानों के परिवार है लेकिन भाजपा सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान होकर आंदोलन करता रहा है किसान अपना घर छोड़कर दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर रहे लेकिन बड़ी लंबी लड़ाई और आंदोलन के बाद किसानों की बड़ी जीत हुई ।उन्होंने कहा कि वह बधाई देना चाहते हैं उन किसानों को जो अपना घर बार छोड़कर दिन रात सड़कों पर बैठे रहे। फरमान त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह आज मंगलौर पहुंचे हैं और पुलिस प्रशासन को भी सचेत कर देना चाहते है कि किसान का उत्त्पीडऩ भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंनेकहा कि प्रदेश में बनने वाली सरकार यदि किसानों की समस्याओं पर खरी ना उतरी तो किसान फिर भी आंदोलन करेंगे।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह गन्ना किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले नहीं तो भारतीय किसान सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक भारतीय किसान सेना के जिला महासचिव फखरूद्दीन अंसारी ने कहा कि आज भारतीय किसान सेना का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है यहाँ से भारतीय किसान सेना को नई मज़बूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान सेना जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और प्रशासन का सहयोग लेकर सभी को न्याय दिलाया जाएगा।भारतीय किसान सेना पूरी मज़बूती के साथ किसानो के साथ साथ जन समस्याओं को लेकर गंभीर रहेगा।
इस दौरान सोहन प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तामीन त्यागी, विपिन कुमार,चौधरी देवेंद्र,हाजी इसरार, मोहम्मद सलमान,जावेद अली,मोहम्मद इमरान,जुल्फकार अंसारी, सभासद पति अहसान अंसारी, उबैदुररहमान उर्फ मोंटी अंसारी, शहज़ाद अंसारी,बिलाल अंसारी,मुन्ना अंसारी, राशिद अंसारी, मोहम्मद शाह,कलीम सभासद, मुजाहिद अंसारी,चौधरी आदि बड़ी संख्या में किसान सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय किसान सेना के नेताओं का डीजे की धुन पर युवाओं ने झूम झूम कर आतिशबाज़ी के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला