Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं पहुंची कांग्रेस नेता सहाब सिंह की पत्नी ने सहाब सिंह पर लगाए गंभीर आरोप,कहा सैनी समाज से सहयोग लेकर सहाब सिंह सैनी का चुनाव में करेंगे बहिष्कार

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

उत्तराखण्ड में हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए साहब सिंह की पत्नी आज रूड़कीं पहुंची जहां उन्होंने साहब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर कोर्ट ने उन्हें 15 हज़ार और वकील को पचास हज़ार रुपये प्रतिमाह देने के आदेश दिए थे ।लेकिन इस आदेश के बाद साहब सिंह सैनी हाईकोर्ट इलाहाबादपहुंचे जहां से कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए 15 हज़ार रुपये प्रतिमाह अपनी पत्नी को देने के आदेश दिए थे।सहाब सिंह सैनी पर उनके बेटे ने आरोप लगाया कि साहब सिंह सैनी झूठ बोलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि बिना दूसरी शादी किये साहब सिंह सैनी ने परिवार को बेदखल कर रखा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि जो शख्स अपने परिवार का नहीं हो सकता वह किसी पार्टी का नहीं हो सकता। उनके दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने जो खर्चा उन्हें देने के लिए आदेश दिया था वह भी नहीं मिला।साहब सिंह सैनी की पत्नी और पुत्र ने अपने अधिकार दिलाने की मांग साहब सिंह सैनी से की है अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा कि साहब सिंह सैनी जो डीएनए टेस्ट की बात कह रहे है उस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा सैनी और बेटे प्रदीप सैनी ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस पार्टी कहीं से भी साहब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वहां उनका बहिष्कार करेंगे उनका बड़ा विरोध करेंगे।

उन्होंने बताया कि चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार को चलाती है किसी तरह अपने परिवार को चलाते है।उन्होंने कहा कि समय आने पर सहाब सिंह सैनी का बड़ा विरोध किया जाएगा।इस मौके पर आदेश सैनी सम्राट,अनिल सैनी,पूर्व प्रधान धर्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369