Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने हवन और यज्ञ कर मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती,दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

नारसन में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद हवन और यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस देश को नए आयाम दिए हमेशा किसानों की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से हल किया ।

आज पूरा देश चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है चौधरी चरण सिंह को कभी भी देश की जनता भुला नहीं पाएगी चौधरी चरण सिंह सभी के नेता थे ।

जिन्होंने इस देश को नए आयाम देने में बड़ा काम किया। चौधरी चरण सिंह किसानों मसीहा थे जिन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने इस देश मे कई ऐतिहासिक कार्य किये जिन्हें आज भी देश याद कर रहा है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369