मोहम्मद शामिक
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए रुड़की अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो गया है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज़ो को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाकर ही इलाज मिल सकेगा। क्योकि रुड़की क्षेत्र में करीब 40 हज़ार लोगो ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नही लगवाई हैं जिससे अब सिविल अस्पताल प्रबंधन ने लोंगो की लापरवाही के कारण यह कदम उठाया हैं। सिविल असप्ताल सीएमएस डॉ संजय कंसल का कहना हैं कि देश में नए वैरिएंट की दस्तक के बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हैं
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वही प्रदेश में आ रहे कोरोना मामलो को लेकर उप जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अस्पताल में सभी आक्सीजन , आईसीयू बेड व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया हैं लेकिन अब सिविल अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा तभी चिकित्सक मरीज का इलाज कर सकेंगे।
वही कोरोना की दूसरी वैक्सीन डोज जनता ने बहुत कम लगवाई हैं जिसमें जनता से दूसरी डोज लगवाने का आग्रह टीम द्वारा किया जा रहा हैं जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोका जा सके।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला