गुरुकुल नारसन में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हैं आए दिन हाईवे पर सड़क हादसे होना आम बात हो चुकी है जिसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए है हालांकि इस बाबत आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उसके बावजूद भी नेशनल हाईवे के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं आज मंगलवार की शाम को सड़क हादसे में एक सीआईएसफ के जवान की मौत होने से भी हड़कंप मच गया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सीआईएसफ का जवान बाइक से अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह गुरुकुल नारसन के पास पहुंचा तो उसे एक वाहन ने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया 108 एंबुलेंस की मदद से घायल जवान को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई ।मृतक सीआईएसएफ के जवान वीरेंद्र सिंह पुत्र मूलचंद मेरठ के सिखेड़ा गांव का रहने वाला था जैसे इसकी सूचना सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मर्तक जवान के परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया फिलहाल सिविल हॉस्पिटल पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने सीआईएसफ के जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और सड़क हादसे की जानकारी जुटा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला