Jan Mudde

No.1 news portal of India

क्रिकेटर सुरेश रैना को देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़, वरिष्ठ पत्रकार ने किया उनका जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं के ढंडेरा में वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के आवाह्न पर इंटरनेशनल क्रिकेटर सुरेश रैना जैसे ही पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ जुटी।ढंढेरा महाराणाप्रताप कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरकर रैली सीधे लँढोरा पहुँची जहाँ जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद हेलीकॉप्टर से सुदूर ग्रामीण इलाके दल्लावाला में जनता से उन्होंने मुलाकात की जहाँ रैना को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। गौरतलब है कि उमेश कुमार के आवाहन पर इससे पहले यहाँ इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शमी ही पहुंचे थे। उमेश कुमार ने बताया कि अब ख़ानपुर खेलेगा भी औऱ जीतेगा भी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में वो इंटरनेशनल क्रिकेटर को यहाँ की जनता से रूबरू करवा रहे हैं वहीं आईपीएल क्रिकेटर जावेद खान कुछ ही दिनों बाद यहाँ के स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के गुर सीखाना शुरू करेंगे जिससे हमारे ख़ानपुर का युवा भी भविष्य में क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

ख़ानपुर क्षेत्र में उमेश कुमार लगातार सक्रिय हैं जहाँ वो लगातार समाजहित के कार्यो को करवा रहे हैं। मिलापनगर में गंदे तालाब से जहां उन्होंने हजारों लोगों को राहत दिलाई है वहीं पासापुर औऱ कुड़ी नेतवाला में पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाकर जनता को बड़ी समस्याओं से उन्होंने निजात दिलाई है। आज ढंडेरा में क्रिकेट प्रेमी सुरेश रैना की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए उन्होंने रैना का अपने कस्बे में आने पर जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369