Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के मूलराज कन्या पाठशाला में 149 वे वैक्सीनेशन कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने की लोगों से दूसरी डोज़ भी समय से लगवाने की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं के मूलराज कन्या पाठशाला में लगाए गए 149 वें वैक्सीन कैम्प में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पंजाबी कल्याण महासभा,टीम जीवन,रूड़कीं विकास मंच और समर्पण जन कल्याण का इस कैम्प को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाबी कल्याण महासभा के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने विशेष तौर पर शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो  लोग  वैक्सीनेशन की पहली डोज़ लगवा चुके हैं वह दूसरी डोज़ भी समय से लगवा लें। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन वायरस का बड़ा खतरा है ये वायरस एक साथ 35 लोगों को संक्रमित करता है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जबकि डेल्टा 18 लोगों को ही संक्रमित करता है जिसका विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समय से वैक्सीनेशन करा लें।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार  से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से आज देश की 95 प्रतिशत जनता को   वैक्सीनेशन हो चुका है। संजय अरोड़ा ने कहा कि कोरोना से देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हुई थी इसलिए समय से शहर के नागरिक और दूरदराज के सभी लोग समय से वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगवा लें ताकि लोगों पर इस तरह के वायरस का कोई प्रभाव ना पड़ सके।

गौरतलब है कि संजय अरोड़ा पिछले लंबे समय से वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर चुके है। और मूलराज कन्या पाठशाला में  उनके प्रयासों से ही सबसे लंबा  कैम्प लगाया गया है जिसमे आज भी बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन कैम्प  में पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369