आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड के काशीपुर में आप सयोंजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा के बाद रूड़कीं के आप पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह का माहौल है। बी टी गंज में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगर उत्तराखण्ड में उनकी सरकार बनती है तो तीस दिन में प्रदेश में छह ज़िले बनाये जाएंगे जिनमे एक रूड़कीं भी शामिल है। नरेश प्रिंस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है उसे पूरा किया है आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह का माहौल है जो केजरीवाल कहते हैं उसे ज़रूर पूरा करते हैं ये उनका ऐतिहासिक फैसला है जिसे भाजपा और कांग्रेस की सरकारें नहीं कर पाई उसे अरविंद केजरीवाल पूरा करेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आप के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज हाथों में तख्तियां लेकर अरविंद केजरीवाल की इस घोषणा का जोरदार स्वागत किया जिसमे उन्होंने काशीपुर के दौरे पर कहा था कि उनकी सरकार आने पर उत्तराखण्ड में छह ज़िले बनाये जाएंगे जिनमे रूड़कीं भी शामिल है। नरेश प्रिंस ने कहा कि आज तक ज़िले बनाने के नाम पर भाजपा और कांग्रेस की सरकार लोगों से झूठे वायदे करते रहे और उन्हें मूर्ख समझते रहे लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है अब वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है इस बार के विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी।
इस दौरान बीएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से आप सयोंजक अरविंद केजरीवाल ने छह ज़िले बनाने की घोषणा की है उससे रूड़कीं की जनता में भी उत्त्साह का माहौल है अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उसका भला कौनसी पार्टी और कौनसा दल कर सकता है।उन्होंने कहा कि पहले से उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी मज़बूत हुई है। इस मौके पर दुष्यंत महारथी, ओमवीर यादव, अर्जुन, प्रदीप कौशिक विभव मालवीय, जीशान, प्रमोद , नौशाद साबिर उस्मान पप्पू इलियास, विजय शर्मा, तेहरान समीर रिशु राजू जुबेर आदि ने भी आम आदमी पार्टी की घोषणा का स्वागत किया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला