रूड़कीं के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को सुनने के लिए हज़ारों कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटी। विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद की यह रैली काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखरा आज़ाद ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन,हक की लड़ाई के लिए आज़ाद समाज पार्टी को मज़बूत करना होगा और प्रतियाशियो को जिताना होगा।उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में तानाशाह सरकार है लेकिन भीम आर्मी पूरी ताकत के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने तीन विधानसभा प्रतियाशियो की घोषणा की उन्होंने कहा कि रूड़कीं से गुलबहार, खानपुर शमीम साबरी,झबरेड़ा से जितेंद भागमल,के विधानसभा प्रतियाशियो की घोषणा की। पूरे पांच साल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाया। जिस तरह से भाजपा कांग्रेस की सरकार उत्तराखण्ड में प्रदेश का विनाश कर करती रही उससे मुक्ति पाने का अब समय आ गया हैं। आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब तक आज़ाद समाज पार्टी की सरकार इस देश और प्रदेश में नहो बनेगी तब तक इस समाज का भला नहीं हो सकता।

कहा कि वोट का अधिकार बाबा साहेब ने दिया है।उन्होंने मुस्लिम समाज से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें डरने की ज़रूरत नहीं है उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता खड़े हैं आज भीम आर्मी के कार्यकर्ता सरकार से नहीं डरता सबसे अधिक आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता की चलती है।उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी छह मुद्दों पर काम करेगी। पहला काम आज़ाद समाज पार्टी हर भूमिहीन किसान को पट्टा देने का काम करेगी।युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। गरीब का बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, सरकारी सकूंलों में बेहतर पढ़ाई कराई जाए ,रोज़गार,और मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में केतली के निशान पर मोहर लगानी है। बहुजन आंदोलन को आगे बढाने वाले महापुरुषों को भी नमन करते है।
आज़ाद ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करना बहुत अच्छे तरह से जानते हैं जो कार्यकर्ता इस मिशन में लगे हुए है जो कार्यकर्ता गरीब निर्धन के साथ खड़ा है।वह बहुजन समाज पार्टी का हर कार्यकर्ता हमारा साथी है। खुशी इस बात की है कि कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। पुलिस प्रशसन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर भीम आर्मी या गरीब का उत्त्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे। सेक्शन फोर में मुकदमा दर्ज कराएंगे उस पर एनएसए के तहत केस दर्ज कराएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला