आरिफ़ नियाजी
झबरेड़ा पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के भले ही लाख दावे करती हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। झबरेड़ा क्षेत्र में दूध कारोबारी के घर दिन दहाड़े चोर ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकरआसानी से फरार हो गए लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।झबरेड़ा के जाटौल रोड़ पर दूध व्यापारी के घर हुई दिन दहाड़े लाखों की नगदी और लाखों के कीमती ज्वैलरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं चोरी की पूरी की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी है।
दरअसल 9 दिसंबर को सुबह के समय झबरेड़ा के जटोल रोड़ स्थित दूध कारोबारी सुशील कुमार सिंघल का परिवार एक शादी समारोह में नागल में गया था कुछ समय बाद जैसे ही परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ देखकर और तमाम सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।आनन फानन में उन्होंने घर मे रखे तमाम सामान की बारीकी से खोज बीन शुरू की तो घर मे रखा सभी कीमती सामान पूरी तरह से चोरी हो चुका था। दरअसल दूध कारोबारी सुशील कुमार सिंघल की बेटी की शादी की घर मे तैयारी चल रही थी जिसके लिए उन्होंने सोने चांदी की कीमती ज्वैलरी और लाखों की नगदी के साथ साथ अन्य कीमती सामान भी घर मे लाकर रखा था।
सुशील कुमार सिंघल का कहना है कि उनके यहाँ बेटी की शादी का तमाम सामान लाया जा रहा था जिसमे कीमती सोने चांदी की ज्वैलरी और लाखों की नगदी भी थी लेकिन इसी दौरान 9 दिसंबर को दोपहर के समय उनका परिवार एक शादी समारोह में गया था जिसके बाद चोरों ने उनके पूरे मकानऔर सेफ के ताले तोड़कर सभी कीमती सामान चोरी कर लिया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर का सामान ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं।वहीं झबरेड़ा पुलिस को सुनील कुमार सिंघल ने तहरीर दी है जिसकी पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच करने में जुट गई है।
वहीं एस पी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कहना है कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। धारा 454 और 380 की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला