Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली दरगाह कमेटी की चेयरपर्सन रज़िया सुल्ताना ने साबिर साहब की दरगाह पर चढ़ाई चादर,देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ पहुंची दिल्ली दरगाह कमेटी की चैयरपर्सन रज़िया सुलाना ने साबिर साहब की दरगाह पर  चादर चढाकर देश मे अमन सलामती की दुआएं मांगी। दरअसल  दिल्ली के महरौली में स्थित ख़्वाजा ग़रीब नवाज़अजमेरी  के शिष्य ख़्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह कमेटी की चैयरपर्सन रज़िया सुल्ताना आज कलियर स्थित  दरगाह साबिर पाक में हाज़री देने पहुंची थी जहां उन्होंने चादर पेश कर देश में अमन और शान्ति की दुआ की।

भारतीय सेना के सी एस डी जनरल विपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी की आत्मा की शांति के लिए भी उन्होंने दुआ की।
दिल्ली की पूर्व कौंसलर रज़िया सुल्ताना ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह मे आकर दिल को रूहानी शांति मिलती है और सभी धर्मों के मानने वालों के लिए ये दरगाह एकता का प्रतीक है।

आल इंडिया सर्वधर्म त्यौहार कमेटी के सदर और अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने रज़िया सुल्ताना और दरगाह कुतुब साहब के असिस्टेंट मनेजर मो ज़ीशान का स्वागत कर उनको तबर्रुक भी पेश किया। इस अवसर पर दरगाह के सुपरवाइजर राव शारिक,राव इनाम अली,रईस शाह अल्वी,  सयैद इंतखाब ,हारून अली,राव सिकन्दर,बाबू भाई,मोलाना कलीम  साबरी, आफताब आलम,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369