Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के माधोपुर गांव में जूनियर हाई स्कूल की छात्रा को बाईक सवार युवक ने मारी टक्कर,छात्रा घायल,सिविल होस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के माधोपुर गांव में स्कूल जा रहीं जूनियर हाई स्कूल की छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को  सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया  है  जहां छात्रा का उपचार चल रहा है। दरअसल माधोपुर  गांव निवासी सानिया पुत्री नसीम गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है आज बुधवार की सुबह सवेरे वह घर से स्कूल के लिए निकली थी तभी स्कूल के गेट के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

छात्रा के घायल होते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है जिस की टांग में गंभीर  चोट लगी है।फिलहाल छात्रा का उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369