Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किया एसओसी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन, डोल बंदी ना होने और चकबंदी अधिकारियों के कार्यालय में ना आने से हैं किसान नाराज़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में चकबंदी विभाग के खिलाफ लगातार किसानों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगला सलारू गांव में डोलबंदी ना होने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चकबंदी विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया  और ज़ोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने चकबंदी विभाग के एसओसी कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि   चकबंदी विभाग के अधिकारी नगला सलारू गांव में डोलबंदी के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं किसान आज अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

रूड़कीं का चकबंदी विभाग पूरी तरह से भरष्टाचार में लिप्त है। बिना पैसे के कोई कार्य चकबंदी में नहीं होता है।आज किसान चकबंदी विभाग के चक्कर काट कर थक चुका है लेकिन अधिकारियों को इसकी ज़रा भी कोई  परवाह नहीं है।समय रहते अगर चकबंदी विभाग के अधिकारियों को ना हटाया गया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।वहीं भारतीय किसान यूनियन के  गढ़वाल मंडल के संगठन मंत्री मोहम्मद इकबाल चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण भारतीय किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी लगातार किसानों का शोषण कर रहे हैं बाहर से आने वाले किसानों का विभाग में शोषण जारी है अब विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलेगा। इस मौके पर किसान नेता अरविंद राठी,मोहम्मद अरशद,शमीम अहमद मंगलौरी,अज़ीम,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369