Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट से ग्राम संगठन अध्यक्ष की शिकायत,पांच लाख की धनराशि हड़पने का लगाया आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे नारसन  क्षेत्र के हरचंदपुर निजामपुर गांव की महिलाओं ने ग्राम संगठन की अध्यक्ष की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने पूरे मामले की जांच नारसन बीडीओ  को दी है ।दरअसल हरचंदपुर निजामपुर गांव की सैकड़ों महिलाएं रूड़कीं तहसील में पहुंची जहां  उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह से  शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने कई स्वयं सहायता समूह बनाए हुए हैं जो पिछले लंबे समय से कार्य कर  रहे हैं आरोप है कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शाहपुर गांव के कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह को अनुदान के रूप में 5 लाख की धनराशि का चेक ग्राम संगठन के अध्यक्ष अक्षय कुमारी को समूहों के लिए  दिया गया था जो आज तक भी उनके बैंक खातों में नहीं पहुंचा है जिसके चलते स्वयं  सहायता समूह की महिलाओं में भारी आक्रोश है ।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लाख  की धनराशि अभी तक भी उन्हें नहीं मिली है जिसे  अक्षय  कुमारी ने  हड़प लिया  है जिसकी जांच होनी चाहिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेटअंशुल सिंह  ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही बीडीओ नारसन  को जांच के आदेश दिए हैं उन्होंने स्वयं सहायता समूह की  महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर ली जाएगी उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को प्रदेश सरकार पूरी तरह से मदद देकर आगे बढ़ा रही  है अगर इस तरह की कोई शिकायत उनके संज्ञान में आती हैं तो  सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान शिकायत करने वाली  सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369