आरिफ़ नियाज़ी
नारसन में कल बुधवार को तिरंगा यात्रा और किसान सभा को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कल 21 अक्टूबर को पहली बार नारसन और मंगलौर में आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल दोनो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।मंगलौर में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नवनीत राठी ने बताया कि कर्नल कोठियाल पहली बार मंगलौर विधानसभा में आ रहे हैं उनका आप कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। इतना ही नही कोठियाल एक विशाल किसान सभा को भी संबोधित करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है इसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग कर्नल कोठियाल सुनने के लिए पहुंचेगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा की कर्नल कोठियाल के स्वागत के लिए एक रागनी का कार्यक्रम भी रखा गया है। नवनीत राठी ने बताया कि कर्नल कोठियाल किसानों की विशाल सभा करने के बाद मंगलौर की तिरंगा यात्रा में मौजूद रहेंगे ।उन्होंने दावा किया कि मंगलौर में आम आदमी पार्टी लगातार मज़बूत हो रही है और आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।आम आदमी पार्टी मंगलौर विधानसभा में बहुत मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेगी इसके लिए बूथ वाइज आम आदमी पार्टी की टीमें बनाई गईं हैं जो अपना कार्य बड़ी ईमानदारी के साथ कर रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि नारसन और मंगलौर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है ।कल कर्नल कोठियाल के आने से पार्टी को और अधिक मज़बूती मिलेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला