Jan Mudde

No.1 news portal of India

साईकल से घूमने निकल कक्षा 12 का छात्र लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सोत बारहवीं कक्षा के छात्र के लापता हो जाने की सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सोत मोहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा सौंपी गई तहरीर में बताया गया कि उनका कक्षा 12 का 18 वर्षीय छात्र अदनान अंसारी की बुधवार 13 अक्टूबर से लापता है परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नही लग पाया। वहीं परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मोहल्ला सोत के रहने वाले कक्षा 12 का 18 वर्षीय छात्र अदनान अंसारी अपने घर से साइकिल पर टहलने के लिए निकला था तभी से वह लापता है जिसके बाद उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है पुलिस ने परिजनों की सूचना पर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369