आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की में कोरोना वैक्सीनेशन को गति देने के लिए अब शहर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ अदनान मसूद ने भी लोगों से वैक्सीनेशन कराने की जोरदार अपील की है। डॉ अदनान मसूद का कहना है सरकार ने जो वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया था वह बेहद कारगर साबित हुआ है अगर अभी भी दूर दराज के लोग वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हों तो वह अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन ज़रूर करा लें इतना ही नहीं अपने दोस्तों अहबाब और रिश्तेदारों में भी मालूम कर लें कि कोई शख्स वैक्सीनेशन लगवाने से ना छूट गया हो।वैक्सीनेशन बेहद ज़रूरी है।

डॉक्टर अदनान मसूद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कुछ लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर आज भी भ्रम की स्थिति में हैं जबकि इस वैक्सीन के कोई भी साइड इफैक्ट नहीं है ये पूरी तरह से बेहतर और एक अच्छी वैक्सीन है। डॉक्टर अदनान मसूद ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार यहाँ तक कि बच्चों और हॉस्पिटल के तमाम स्टाफ को वैक्सीन लगवा चुके हैं सभी ठीक हैं किसी को कोई परेशानी तक नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जो भी उनके पास लोग आते हैं वह सभी से पहले वैक्सीन लगवाने की अपील करते है। डॉ अदनान मसूद ने कहा कि जब ये बीमारी बड़े पैमाने पर चल रही थी तब लोग ऐसी वैक्सीन को तलाशते हुए घूम रहे थे अब ये वैक्सीन आ गई है तो कुछ लोग इसे लगवाने से बच रहे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश ने इस बीमारी में बहुत कुछ खोया है कुछ ने अपनो को खोया है जिसके लिए लोगों को आगे के लिए बहुत सावधानी बरतनी होगी। डरने की किसी तरह की ज़रूरत नहीं है सरकार की एक अच्छी पहल है सभी लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए तभी समाज जागरूक होगा। कोरोना काल मे सभी डॉक्टरों और कोरोना योद्धाओं ने बेहद नाजुक समय मे आगे बढ़कर कार्य किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला