Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में आप नेता नवनीत राठी को मंगलौर प्रभारी बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, ढोल नगाड़ों से रैली निकालकर समर्थकों ने किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

मोहम्मद शामिक

 मंगलौर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ ने नवनीत राठी को प्रभारी बनाये जाने की सूचना जैसे ही उनके समर्थकों को लगी तो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।राठी के समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से रैली निकालकर  उनका स्वागत किया। अब यह भी लगभग तय हो चुका है की नवनीत राठी ही आम आदमी पार्टी के मंगलौर विधानसभा से प्रतियाशी होंगे जो युवाओं की पहली पसंद हैं। इस दैरान नवनीत राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव में चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ मिला तो इस बार मंगलौर में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहरायेगा।

उन्होंने अपने समर्थकों से आज से ही गांव गांव और घर घर जाकर  लोगों से  चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।उन्होंने कहा कि  इस बार दिल्ली की तरह उत्तरांखण्ड में भी आम आदमी पार्टी इतिहास लिखेगी। उन्होंने  कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कांग्रेस से निजात पाना चाहती है।
राठी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस की जनवोरोधी नीतियों से  परेशान आ चुकी है अब आम आदमी पार्टी का समय है आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तरखंड का विकास करेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आप का है और यहां भी दिल्ली की तरह भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर आप सरकार बनाएगी और दिल्ली मॉडल पर कार्य करेगी।।इस दौरान देवराज, मयंक, पम्मी, आशीष शर्मा, विजय कुमार, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह ,अरविंद राठी, सतेंद्र राठी, शहजाद, मनोज, करण कुमार ,राहुल, सोनिया, प्रमोद धारीवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369