Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के कैम्प कार्यालय पर लगा आधार कैम्प, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

अब रामपुर और आसपास के गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।पिरान  कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के कैंप कार्यालय पर आधार कार्ड बनवाने और ठीक करने के लिए एक टीम को  लगाया गया है जो मौके पर ही नया आधार कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड की त्रुटि भी ठीक किया जाएगा।इससे  लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। दरअसल रामपुर गांव के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए रुड़की में इधर उधर भटकना पड़ रहा था लेकिन उसके बावजूद भी उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके चलते रामपुर गांव में सबसे अधिक परेशानी महिला और बच्चों को उठानी पड़ रही थी जिसकी शिकायत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद तक पहुंचीं तो उन्होंने मामले की गंभीरता से लेते हुए आधार कार्ड का सेंटर रामपुर में अपने कैंप कार्यालय पर लगवा दिया ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना उठानी पड़े। हालांकि विधायक फुरकान अहमद के कैंप कार्यालय पर आधार कार्ड का कार्यालय बन जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है जैसे ही आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना रामपुर गांव में ग्रामीणों तक पहुंची तो ग्रामीण लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे आधार कार्ड बनवाने के लिए महिला और बच्चों की सबसे अधिक भीड़ है

एक टीम आधार कार्ड बनवाने में लगी हुई हैं वहीं इस बाबत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने बताया कि पिछले लंबे समय से रामपुर गांव के लोगों के सामने आधार कार्ड कार्ड बनवाने की समस्या आ रही थी लेकिन अब उन्होंने आधार कार्ड  सैंटर खुलवा दिया है आधार कार्ड के साथआधार कार्ड  ठीक भी किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को आधार कार्ड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा आधार कार्ड का संचालन एक कंपनी द्वारा उनके कैंप कार्यालय पर किया गया है।इस सैंटर पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369