Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के गोलभट्टे पर युवक की हत्त्या के बाद परिजनों का सिविल होस्पिटल में जोरदार हंगामा,पुलिस के साथ भी हुई तीखी,नोकझोंक,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम पर भेजा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा पर प्रवीण वाल्मीकि के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्त्या के बाद सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मर्तक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा जिसे शांत कराने  में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहीं मर्तक के परिजनों में कोहराम मचा है।
दरअसल पूरा मामला गोल भट्टे का बताया जा रहा है जहां पर 2 दिन पहले  बच्चों में कुछ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसका  कुछ लोगों द्वारा फैसला भी करा दिया गया था आज गुरुवार को  देर शाम बाबू पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें बाबू  के सर में गोली लगी है गंभीर रूप से घायल  बाबू की उपचार के दौरान सिविल होस्पिटल में मौत हो गई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी  मच  गई इसकी सूचना किसी ने सिविल लाइन पुलिस को दे दी पुलिस ने मौके पर जाकर घायल बाबू को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया बाबू की मौत की सूचना पाकर परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा  पुलिस ने लोगों को  शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी देहात परविंदर सिंह डोबाल और सीओ मंगलौर भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाले हुए हैं वही मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है ।वहीं एस पी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया किनआरोपियों की जल्द  गिरफ्तारी की जाएगी किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369