रूड़कीं के कृश्णा नगर में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को स्थानीय लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में पहुंचे भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को लोगों की खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। इस दौरान स्थानीय लोगों की भाजपा विधायक के साथ तीखी नोकझोंक हुई ।हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद मामला शांत हुआ। दरअसल कृष्णा नगर गली नंबर 20 में पिछले लंबे समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है जल निकासी ना होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अलावा तहसील प्रशासन और अपने जनप्रतिनिधि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को भी जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर पत्र भी लिखा और उन्हें मौखिक रूप से अवगत भी कराया लेकिन कहीं से भी कुछ नहीं हुआ जिसके चलते आज आज गुरुवार को देर शाम भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के तीन पार्षदों के साथ गली नंबर 20 में जैसे ही पहुंचे तो वहां उनका स्थानीय लोगों ने घेराव कर डाला और जमकर खरीखोटी सुनाई।

इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने उनका जोरदार विरोध करते हुए कहा कि भाजपा विधायक को साढे चार साल का अरसा हो चुका है लेकिन विधायक ने कभी भी लोगों की तरफ आ कर नहीं देखा यहां तक की आज भी लोग सड़क ना बनने और जलभराव की स्थिति से बेहद परेशान है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान ना हुआ तो स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हालांकि लोगों ने यहां तक कह दिया कि इस बार वह भाजपा विधायक देशराज करणवाल को वोट नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि विधायक की लापरवाही का आलम यह है कि उन्होंने कभी भी आकर लोगों की समस्याओं को नहीं देखा जिसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। इस जल भराव की स्थिति से लोगों का जीना दूभर हो गया है स्थानीय लोगों का आरोप था कि टूटी सड़कें और जलभराव की स्थिति से लोगों को अब संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा सताने लगा है।
डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी भी फैल सकती है लेकिन अधिकारी से लेकर जनता के नुमाइंदे तक इस समस्या से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं हालांकि मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोग भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आश्वासन के बाद वापसअपने घरों को लौट गए।इस दौरान पार्षद सतीश शर्मा, डिम्पल सैनी, और हेमा बिष्ट आदि भी शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला