Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के पनियाली गांव में त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने की बैठक,शांति के साथ त्योहारों को मनाने की अपील

Spread the love

रूड़कीं के पनियाली गांव में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणो की बैठक की जिसमे रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि इस समय रामलीला भी चल रही है औरअन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने हैंइसलिए सभी लोग आपसी भाईचारे को कायम करते हुए शांतिपूर्वक इन त्यौहार को मनाएं।उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी तरह का हुड़दंग या किसी भी तरह की झूठी अफवाह बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी त्यौहार हो वह आपस मे भाईचारे और तालमेल का संदेश देता है त्यौहार को शांति के साथ मनाएं दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें सभी धर्म और जाति के लोग गांव में निवास करते हैं। सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और एक दुसरे के सुख दुख में काम आएं इससे आपसी सौहार्द भी बढ़ता है।

ग्राम पनियाली में ग्रामीणों के साथ प्रभारी निरीक्षक गंगनहर अमरजीत सिंह और एस एस आई सुशील पैथवाल द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को आने वाले दिनों में रामलीला और धार्मिक आयोजनों में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव के मौजिज नागरिकों और गांव में सीएलजी मेंबर्स के साथ विस्तृत चर्चा की गई और कोतवाल गंग नहर द्वारा ग्रामीणों से आगामी धार्मिक आयोजनों में परस्पर अपील ओर जन सहयोग की अपेक्षा की गई। इस दौरान सभी ग्राम वासियों ने पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात भी कही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369