Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नगर निगम में होने के बावजूद भी हैंडओवर नहीं हो सका है साउथ सिविल लाइन का पंचायत घर, पंचायत घर के साइन बोर्ड पर अंकित है ग्राम पंचायत मोहनपुरा मोहम्मदपुर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम के चुनाव को लगभग 2 साल का समय होने जा रहा है लेकिन आज भी कुछ संपत्ति ऐसी है जिन पर नगर निगम का अभी तक भी अपना कोई  कब्जा नहीं हो पाया है या ये कहें कि ऐसी संपत्ति नगर निगम को हैंड ओवर नहीं हो पाई है आज भी पंचायत घर की चाबी पूर्व ग्राम प्रधान के कब्ज़े में है ।ताजा मामला मोहनपुरा मोहम्मदपुर गांव के साउथ सिविल लाइन वार्ड नंबर 13 में बने पंचायत घर का है जो आज भी ग्राम सभा में दर्ज है इस पंचायत घर को नगर निगम को हैंड ओवर नहीं किया जा सका है।

पंचायत घर पर गांव के नाम ही दर्ज है जिसके लिए वार्ड 13 साउथ सिविल लाइन से भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा कई बार नगर निगम के अधिकारियों  और मेयर गौरव गोयल को अवगत भी  करा चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि उन्होंने अभी तक भी इस पंचायत  घर को अपने हैंड ओवर में नहीं लिया है। जिसकी चाबी आज भी पूर्व ग्राम प्रधान के कब्ज़े में है इतना ही नहीं पंचायत घर  पर आज भी ग्राम सभा मोहनपुरा मोहम्मदपुर ही अंकित   चला आ रहा है हालांकि इस पंचायत घर में समय-समय पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं बाल विकास विभाग द्वारा भी इस पंचायत घर मे  हाल ही में पोषाहार मेला आयोजित हो चुका है

पंचायत घर पर गांव का नाम देखकर बाल विकास विभाग की  महिलाएं भी हैरान हैं। वही इस बाबत पार्षद डॉ नवनीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस बाबत कई प्रार्थना पत्र नगर निगम रुड़की को दिए हैं मुख्य नगर अधिकारी से भी उन्होंने इस संबंध में वार्ता की है लेकिन आज तक भी इस मामले में नगर निगम ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है जिसके चलते आज भी इस पंचायत घर पर मोहम्मदपुर मोहनपुरा ग्राम पंचायत ही अंकित है इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर प्रदेश के  शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से भी मिलेंगे और पूरे मामले को उनके संज्ञान में लाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369