आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राकेश गौड़ द्वारा नगर अध्यक्ष कलीम खान को हटाए जाने के बयान पर कांग्रेस पार्टी में उबाल आ गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा गई कलीम खान कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं वह किसी गुटबाजी में विश्वास नहीं रखते हैं। कलीम खान पूरी वफादारी के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे अधिक समय दे रहे हैं जिससे पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनका राजनीति में कोई वजूद नहीं है ऐसे बयान देकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं पंडित दिनेश कौशिक ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अपने घरों में कैद रहते हैं लेकिन जब किसी भी तरह का कोई चुनाव आता है तो यह नेता सक्रिय हो जाते हैं कौशिक ने कहा कि पांच साल तक ऐसे कार्यकर्ताओं का कोई पता नहीं रहा जो अपने घर में रहकर राजनीति करते हैं लेकिन चुनाव के समय ऐसे नेता अपनी उल्टी-सीधी बयानबाजी करके कांग्रेस को कमजोर करने का काम करते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं का भी समाज में कोई महत्त्व नहीं है जो कर्मठ जुझारू और कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले कलीम खान जैसे के ऊपर कोई उंगली उठा सके।कि कलीम खान पर आरोप लगाने वाले लोग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नहीं हो सकते यह लोग चुनाव के समय पैदा होते हैं और नए नए प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाते हैं। यह कांग्रेस की नया डुबोने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस में इन लोगों की जरा भी आस्था नहीं है ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी से बाहर कर देना चाहिए जिनका पार्टी में कोई वजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि कलीम खान ने कोरोना काल में भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया है इतना ही नहीं जब कांग्रेस का झंडा उठाने वाला रुड़की शहर में कोई नहीं था उस समय भी कलीम खान सड़कों पर उतर कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे थे अगर कलीम खान को कांग्रेस ने हटाने की कोशिश की तो तमाम कांग्रेसी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसका प्रभाव कांग्रेस पार्टी पर पड़ेगा।इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि कलीम खान एक अच्छे और बेहतर नगर अध्यक्ष है जिन्होंने बेहद कम समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में नए आयाम दिए हैं
रश्मि चौधरी ने कहा कि कलीम खान पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग फोन करके मौके पर बुलाते हैं कलीम खान से कांग्रेस पार्टी बेहद मजबूत हुई है उन्होंने कहा कि वह भी हरीश रावत को बहुत अच्छे से जानती हैं और ऐसा एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ है जिसमें हरीश रावत की कलीम खान ने पोस्टर या बैनर पर फोटो ना लगाई हो कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए गुटबाजी पैदा कर रहे हैं ऐसा नहीं है ।कलीम खान से बेहतर नगर अध्यक्ष कांग्रेस के लिए कोई हो ही नहीं सकता उन्होंने कहा कि कलीम खान बेहद सुलझे हुए और एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं जिनको सभी लोग भली भांति जानते हैं जिनके पास अपनी एक टीम भी है अगर कलीम खान को हटाया गया तो कांग्रेस पार्टी को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान पहुंचेगा।गौरतलब है कि एक दिन पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बयान जारी कर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को हटाए जाने की जोरदार मांग की थी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला