मोहम्मद शामिक
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना आपको महंगा पड़ सकता है अब ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ रुड़की शहर में तेज़ी से अभियान शुरू किया है जो लोग अपने वाहन पर मोबाइल पर बात करते हैं और वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते उनके खिलाफ यातायात पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी इतना ही नहीं नशे में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस अब अलर्ट हो गई है आज शनिवार को बीएसएम चौक के पास यातायात पुलिस ने बाइक चलाते समय अपने मोबाइल पर बात करते हुए एक युवक को पकड़ा जिससे पुलिस ने पूछताछ की और उसका एक फोटो भी लिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसका वाहन सीज कर दिया। दरअसल एक युवक जैसे ही अपने मोबाइल पर बात करते हुए बीएसएम चौक के पास पहुंचा तो इसी दौरान यातायात पुलिस की गाड़ी ने उसे रोक लिया पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे ट्रैफिक नियम की कोई जानकारी नहीं थी मैं अपने दोस्त के साथ मोबाइल से बात करते हुए अपनी बाइक चला रहा था।
यातायात पुलिस के प्रभारी अकरम अली ने उसे समझाते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का यूज नहीं करना है इस दौरान रुड़की के यातायात प्रभारी अकरम अली ने बताया कि यातायात पुलिस लगातार शहर में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है नशे में वाहन चलाना अपराध है इतना ही नहीं मोबाइल पर बातें करना भी नियम विरुद्ध है जिसके खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला