Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल सैंकड़ो ग्रामीणों के साथ पहुंचे रामनगर अधिशासी अभियंता के कार्यालय,विधुत कटौती से बूड़पुर नूरपुर के ग्रामीण है परेशान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा के बूड़पुर नूरपुर गांव में बिजली  कटौती और  लाठरदेवा गांव से बिजली की लाइन कटवाने को लेकर आज बुधवार को सैकड़ो ग्रामीण झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और भाजपा नेता हितेश शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सैयद शिराज़ उस्मान से मिले। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और भाजपा नेता हितेश शर्मा ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया कि बूड़पुर नूरपुर गांव में विधुत कटौती से ग्रामीण बेहद परेशान हैं बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण तंग आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जब से उनके गांव की लाइन को लाठरदेवा गांव से जोड़ा गया  है तभी से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक लाठरदेवा गांव से  लाइन नहीं कटेगी तब तक  ग्रामीण चैन से नहीं बैठेंगे और आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और हितेश शर्मा को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सैयद शिराज़  उस्मान   ने  आश्वस्त किया की बूड़पुर नूरपुर गांव की जो समस्या है उस पर विभाग जल्द ही कार्यवाही करेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि  बूड़पुर नूरपुर की लाइन की समस्या उनके पास  पहले भी आई थी जिसका समाधान जल्द किया जाएगा।इस मौके पर बूड़पुर नूरपुर गांव के पूर्व प्रधान  अजय  चौधरी ने कहा कि बूड़पुर नूरपुर  गांव में बिजली  कटौती की भारी समस्या है कई बार इस बाबत अधिकारियों को  अवगत  कराया गया लेकिन  सिवाए कोरे आश्वसनों के कुछ हासिल नहीं हुआ।

अगर जल्द ही बूड़पुर कि बिजली की समस्या का समाधान ना हुआ तो ग्रामीण बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, नितिन कुमार,विनीत चौधरी,विशवास चौधरी,दीपक कुमार,सिद्धार्थ कुमार,चरण सिंह,जितेंद कुमार, आदि  सैंकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369