Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुम्मावाला माजरी गांव के राजकीय इंटर कालेज में पांचवी बार राजबाला सैनी का प्रबंधक पद पर कब्ज़ा, हुई बड़ी जीत, अनुज कुमार की हुई करारी शिकस्त

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर के माजरी गांव में जनता इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव में पूर्व प्रबंधक एवं  कलियर से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने पांचवी बार प्रबंधक पद पर अपना कब्जा कर लिया। जबकि उनके विरोधी अनुज कुमार  की करारी शिकस्त देखने को मिली जिन्हें मात्र  सात मतों पर ही संतोष करना पड़ा।कड़ी सुरक्षा के बीच आज बुधवार को  गुम्मावाला माजरी गांव के इंटर कॉलेज में प्रबन्ध समिति के चुनाव आयोजित किये गए थे जिसका मतदान सुबह दस बजे से शुरू होकर दो बजे तक चला।

जिसमे प्रबंधक पद को छोड़कर  बाकी सभी पदों पर पहले ही अन्य पदों पर  निर्विरोध चुने गए थे । प्रबन्ध समिति के  प्रबंधक पद  पर दो प्रतियाशी चुनाव  मैदान में थे  जिनमे पूर्व प्रबंधक राजबाला सैनी और अनुज कुमार के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी  लेकिन प्रबन्धन समिति में कुल 67 मतों में से  63 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमे चार लोगों ने अपने मत का प्रयोग  नही किया।अनुज कुमार की इस चुनाव में करारी हार हुई उन्हें मात्र सात मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि प्रबन्ध समिति में कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सहप्रबन्धक,और कोषागार समेत लगभग सात सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने की। इस चुनाव को लेकर  पिछले कई दिन से सरगर्मियां बहुत तेज़ थीं इधर राजबाला सैनी  अपने पुराने अनुभव को लेकर इस चुनाव में जहां पूरी मज़बूती से डटी हुई थी तो अनुज कुमार ने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया था। रूड़कीं खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को जहां चुनाव पर्यवेक्षक  तो वहीं  राजकीय इंटर कॉलेज रूड़कीं के प्रिंसिपल सुबोध मलिक  को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।

इस दौरान प्रबन्ध समिति के चुनाव पर्यवेक्षक श्रीकांत पुरोहित  का कहना है कि सुबह दस बजे से प्रबन्ध समिति के चुनाव का मतदान शुरू हुआ था जो काफी शांतिपूर्ण तरीके से चला। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पद पर दो प्रतियाशी श्रीमती राजबाला सैनी और अनुज कुमार प्रतियाशी थे ।इस चुनाव में  श्रीमती राजबाला को 56 मत मिले जबकि चार लोगों ने अपने  मत का प्रयोग नहीं किया।श्रीमती राजबाला सैनी के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उन्हें उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों से उनका विजयी होने पर जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369