Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर के गुम्मावाला माजरी राजकीय इंटर कालेज का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शुरू, शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर के माजरी गांव में जनता इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए।जिसमे प्रबंधक पद को छोड़कर  बाकी सभी पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए । प्रबन्ध समिति के  प्रबंधक पद  पर दो प्रतियाशी मैदान में हैं जिनमे पूर्व प्रबंधक राजबाला सैनी और अनुज कुमार  चुनाव मैदान में हैं। प्रबन्धन समिति में कुल 67 सदस्य हैं जो आज बुधवार को अपने मत का प्रयोग  कर रहे हैं ।मतदान दस बजे से शुरू हुआ है जिसका परिणाम शाम तक आएगा। हालांकि प्रबन्ध समिति मेंकोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सहप्रबन्धक,और कोषागार समेत लगभग सात सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक कि जाएगी।

इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिन से सरगर्मियां बहुत तेज़ थीं इधर राजबाला सैनी अपने पुराने अनुभव को लेकर इस चुनाव में मज़बूती से डटी हुई हैं तो अनुज कुमार ने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। रूड़कीं खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को जहां चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है तो वहीं  राजकीय इंटर कॉलेज रूड़कीं के प्रिंसिपल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान प्रबन्ध समिति के चुनाव पर्यवेक्षक श्रीकांत पुरोहित  का कहना है कि सुबह दस बजे से प्रबन्ध समिति के चुनाव का मतदान शुरू हुआ था जिसका परिणाम कुछ देर बाद सामने आएगा।

प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पद पर दो प्रतियाशी श्रीमती राजबाला सैनी और अनुज कुमार प्रतियाशी है । उन्होंने बताया कि  मतदान काफी शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इस चुनाव में पचास मत डाले जा चुके है जबकि 17 मत अभी बाकी हैं।इस चुनाव का  परिणाम शाम तक चुनाव अधिकारी द्वारा  तक घोषित कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369