आरिफ़ नियाज़ी
कलियर इमली रोड़ पर तेज़ राफ्तार ईको मारुति और दूध से भरी मैक्स की आमने सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनमे दो राजकीय इंटर कॉलेज सिकरौढाऔर एक खेडीशिकोहपुर इण्टर कॉलेज की अध्यापिका है। सभी घायलों को रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहाँ दो की हालत बेहद गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स होस्पिटक्ल9 में रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल कलियर इमली रोड पर दरियापुर के पास तेज रफ्तार इको मारुति और दूध से भरी मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें तीन स्कूल की टीचर है जो हरिद्वार से इको मारुति गाड़ी में सिकरोड़ा के जीआईसी इंटर कॉलेज में जा रही थी हालांकि इनमें एक टीचर को खेड़ी शिकोहपुर स्कूल में पहुंचना था घायलों में इको मारुति का चालक हिमांशु शर्मा पुत्र प्रवीण कुमार शर्मा, अध्यापिका रीना देवी, रेनू खंडूरी, और रचना कुंडू जिसे खेड़ी शिकोहपुर राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचना था।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसी दौरान सामने से आ रही दूध से भरी मैक्स गाड़ी से तेज़ राफ्तार इको मारुति टकरा गई जिसमें मैक्स का चालक अब्दुल करीम पुत्र वहीद निवासी दरियापुर दयालपुर मैक्स का चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई घायलों की चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर दो की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है फिलहाल इस हादसे के बाद सभी घायलों के परिजन सिविल हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं।
कलियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है जो तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है वहीं इस मामले में एसपी देहात परमिंदर सिंह भोपाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मैक्स और मारुति इको कार दोनो तेज़ गति में थे मारुति इको चालक भी तेज़ गति में था जिससे गाड़ी कंट्रोल नही हुई ।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला