Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में भारतीय किसान यूनियन बेदी ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, सड़कों पर किया प्रदर्शन

Spread the love

राव शामिक

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भगवानपुर की सड़कों पर सैकड़ों किसान प्रदर्शन करते दिखाई दिए। इस दौरान किसानों ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। जिसमें तीन कृषि कानूनों को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय महासचिव कारी नोशाद राव ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा  की केंद्र की मोदी सरकार किसानों को बर्बाद और तबाह कर देना चाहती है जिसके चलते तीन कृषि कानून बनाकर सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही  है लेकिन सरकार के किसी भी दबाव में किसान आने वाला नहीं है। किसानों पर लगातार जुल्म ज्यादती की जा रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न ऊर्जा विभाग की वसूली,चकबंदी और गन्ना मूल्य जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही सब कुछ चलता रहा तो किसान अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि किसान को डराया धमकाया जा रहा है झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है लेकिन किसान उसके बावजूद भी सड़कों पर है। आज किसानों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसान इससे बड़ा आंदोलन करने के लिए भी  मजबूर हो जाएंगे।

इस मौके पर किसान नेता एवं प्रमुख समाजसेवी राव फ़ाज़िल ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है किसान आज बेहद संकट के दौर से गुजर रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जरा भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान तब तक आंदोलन करता रहेगा जब तक तीन कृषि कानून सरकार खत्म नहीं कर देती इस मौके पर दुष्यंत त्यागी, राव सुब्हान, बृजेश कुमार, सलीम राणा, नीटू सैनी, जोनी कुमार,नोशाद , ताहिर हुसैन, वसीम, सैफ, जमील, रिहान, वसीम, सदाक़त आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369