आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर दिल्ली हाईवे पर नारसन के पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने रोडवेज बस को पीछे ज़ोरदार टक्कर मार दी जिसमें डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऐम्स ऋषिकेश रेफर किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल एक तेज़ रफ्तार डीसीएम ट्रक का चालक रब्बान निवासी कल्याणपुर जिला मुजफ्फरनगर सहारनपुर की सब्जी मंडी से नारसन की ओर जा रहा था जैसे ही तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक गुरुकुल नारसन के नज़दीक़ पहुंचा तो उसने पीछे से रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीसीएम ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वही बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में डीसीएम ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भिजवाया गया है जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया है।
वही हाइवे पर खड़े डीसीएम को पुलिस ने क्रेन लगाकर हाइवे से कोतवाली मंगलौर भेजा है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही इस बाबत मंगलौर कोतवाली के एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि घायल डीसीएम चालक रब्बान को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला