राव शामिक
रूड़कीं में एक बार फिर भाजपा के दिग्गज नेताओं जमावड़ा लगने वाला है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण रूड़कीं पहुंचेंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 और 20 सितंबर को रुड़की के लोटस होटल में होगी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने स्थानीय होटल में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को ईदगाह चौक स्थित एक होटल में होगी। 19 सितंबर को मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण रुड़की पहुंचेंगे इससे पहले उनका स्वागत जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर किया जाएगा शाम को वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

जिसमे भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी प्रदेश के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर और संगठन की मज़बूती को लेकर प्रमुखता से विचार रखे जाएंगे।
राकेश गिरी और प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री किरण चौधरी ने बताया कि इस कार्यसमिति का उदघाटन 20 सितंबर की सुबह 10 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति में सभी प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे जिनकी संख्या 117 है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी इसके साथ ही विधानसभा 2022 की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल आदि लोग भी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला