आरिफ़ नियाज़ी
कलियर में बेटी की ससुराल में अपनी दूसरी बेटी से मिलने गई उसकी मां और बेटी को ससुराल वालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा आलम यह हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इस मारपीट में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का उपचार चल रहा है ।दरअसल भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी जमशेद की बेटी तोयबा की शादी कलियर निवासी शाहनवाज से 2 साल पहले हुई थी

जिसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता था लेकिन गुरुवार की शाम को अचानक जमशेद की पत्नी आमना और तोयबा दोनों ससुराल में पहुंच गई जहां पर मामूली बात को लेकर ससुराल पक्ष की महिलाओं ने मामूली बात को लेकर आमना और उसकी बेटी रब्बानी पर जोरदार लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
इस हमले में आमना और उसकी बेटी तोयबा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। वही घायलों ने शाहनवाज़ की मां पर लाठी डंडो से मारपीट का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी लड़कियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।फिलहाल कलियर पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।तहरीर क
आने का इंतज़ार कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला